किशनगंज :रेल पुलिस ने 10 वर्षो से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

किशनगंज /सागर चन्द्रा रेल पुलिस ने 10 वर्षों से फरारवारंटी को गिरफ्तार किया है। शहर के दिलावरगंज निवासी सूरज कुमार पिता गणेश महतो के विरुद्ध चोरी का केस रेल थाना में दर्ज किया गया था। कांड संख्या 18/13 दर्ज किये जाने के बाद से ही वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। उसके विरुद्ध … Read more

किशनगंज :जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित ,डीएम ने दिए जरूरी दिशा निर्देश

किशनगंज /प्रतिनिधि समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी,किशनगंज, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में नमामि गंगे अंतर्गत जिला गंगा समिति की बैठक की संपन्न हुई। उक्त बैठक में “राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन” के तहत गंगा की सहायक नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के निमित्त बैठक में उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये गए।नमामि … Read more

पारिवारिक विवाद में देवर ने भाभी को बेरहमी से पीटा, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

किशनगंज /सागर चन्द्रा ठाकुरगंज प्रखंड के पाठामारी गांव में पारिवारिक विवाद में सगे देवर ने भाभी की बेरहमी से पिटाई कर दी। देवर शिव साह के द्वारा लाठी डंडे से वार करने से भाभी देवयंती देवी के सिर पर गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को इलाज के लिए ठाकुरगंज पीएचसी में … Read more

किशनगंज:चुलाई शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, भेजा गया जेल

किशनगंज /सागर चन्द्रा गस्त पर निकली उत्पाद विभाग की टीम ने एक लीटर चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। टीम ने गुप्त सूचना पर महेशबथना स्थित मकई के खेत में छापेमारी की। टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मकई के खेत में छिपकर शराब का सेवन कर रहे हैं। … Read more

प्रेम विवाह करने से नाराज परिजनों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा ,जांच में जुटी पुलिस

किशनगंज /सागर चन्द्रा प्रेम विवाह करने से नाराज परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। उसे पेड़ से बांधकर परिजनों ने बेरहमी से पीटा। लेकिन पत्नी किसी तरह जान बचाकर मौके से फरार हो कर टाउन थाना जा पहुंची। पत्नी के पुलिस की शरण में जाने की जानकारी मिलते ही कानूनी पचड़े में पड़ने के … Read more

किशनगंज :शराब के नशे में पांच पियक्कड़ों को किया गया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

किशनगंज /सागर चन्द्रा उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। गस्त कर रही टीम ने एमजीएम रोड से धरमगंज निवासी राजकुमार साह को शराब के नशे में पाये जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने अररिया निवासी चंद्रमणी राय, जिज्ञासु आनंद … Read more

किशनगंज :देह व्यापार का धंधा करने वाली महिला को लोगो ने किया पुलिस के हवाले ,साक्ष्य के अभाव में पुलिस ने छोड़ा

किशनगंज /सागर चन्द्रा लोगों ने देहव्यापार का धंधा करने वाली महिला को पुलिस के हवाले किया है। दरअसल सोमवार शाम महिला एक युवती को लेकर जा रही थी। लेकिन ई रिक्शा से बचाओ बचाओ की आवाज को सुनकर स्थानीय लोगों ने ई रिक्शा का पीछा किया। लेकिन इसबीच महिला ने अंधेरे का फायदा उठा कर … Read more

किशनगंज :ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर लोहागाड़ा में आयोजित धरना में शामिल हुई जिप अध्यक्ष नुदरत महजबी, कारवाई का दिया भरोसा

 किशनगंज/प्रतिनिधि नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर बहादुरगंज प्रखंड के लोहा गाड़ा हाट में आयोजित धरना प्रदर्शन में जिला परिषद अध्यक्ष नुदरत महजबी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।धरना को अपना नैतिक समर्थन  देते हुए श्रीमती महजबी ने कहा की डीएम श्रीकांत शास्त्री से मिलकर वो ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत करवायेंगी। उन्होंने … Read more

महानंद बेसिन परियोजना को लेकर किसानों में आक्रोश, जिला परिषद सदस्य के घर का ग्रामीणों ने किया घेराव

टेढागाछ/ किशनगंज/विजय कुमार साह महानंदा बेसिन परियोजना के तहत तटबंध निर्माण कार्य में संसोधन नहीं होने से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए आक्रोशित ग्रामीण किसानों ने मंगलवार को जिला परिषद सदस्या इमरत आरा के घर का घेराव किया। आक्रोशित ग्रामीण किसानों के तरफ से अंचलाधिकारी के कार्यालय में भी आवेदन देकर किसानों ने अपनी … Read more

किशनगंज :दिव्यांग बच्चों के जांच हेतु जाँच शिविर का किया गया आयोजन

टेढ़ागाछ /किशनगंज/विजय कुमार साह दिव्यांग बच्चों के जांच के लिए प्रखंडवार एवं पंचायतवार जांच सह मुल्यांकन शिविर का आयोजन अलग अलग तिथि में निर्धारित है। बताते चलें कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सूरज कुमार झा प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा किशनगंज के पत्र के अनुसार में शून्य से अठारह आयू वर्ग के बच्चों का शिविर के … Read more