सुहिया हाट में भव्य शिव चर्चा: हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत अंतर्गत सुहिया हाट में शनिवार को एकदिवसीय भव्य शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम में शिव शिष्य … Read more

फुलबड़िया विद्यालय में एसएसबी द्वारा आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

टेढ़ागाछ (किशनगंज): विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के फुलबड़िया स्थित मध्य विद्यालय में शनिवार को 12वीं बटालियन एसएसबी की आरआरटी (रैपिड रिस्पॉन्स टीम) पेक्टोला द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक और प्रशिक्षित … Read more

महिला हत्या मामले को लेकर पुलिस ने जांच किया तेज,कई लोगों को हिरासत में लेकर जारी है पूछताछ

संवाददाता: अब्दुल करीम किशनगंज के पोठिया प्रखंड अंतर्गत एक गांव में महिला की हुई हत्या को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दिया है।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि उनके द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण स्वयं किया गया है साथ ही FSL की टीम के द्वारा भी साक्ष्य एकत्रित किया गया है। श्री कुमार … Read more

किशनगंज के पूर्व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन को किया गया निलंबित,EOU की कारवाई के बाद बढ़ी मुश्किल

किशनगंज /प्रतिनिधि किशनगंज जिला बल में कार्यरत किशनगंज सदर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन को निलंबित कर दिया गया है।आय से अधिक संपति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई के बाद पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी विवेकानंद ने पूर्व थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इंस्पेक्टर … Read more

किशनगंज:ई-रिक्शा की ठोकर से सड़क पे गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक

पौआखाली/रणविजय पौआखाली बाजार से एलआरपी चौक जाने वाली मुख्य पथ में शुक्रवार के दिन थाना के समीप ई-रिक्शा की ठोकर से बाइक चालक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा. हालांकि बाईक चालक की किस्मत अच्छी थी कि उसे किसी भी प्रकार की चोट या क्षति नही पहुंचा है. दुर्घटना के दौरान ई-रिक्शा चालक और बाइक … Read more

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की सख्ती, उर्वरक सहित तस्करी का सामान जब्त, एक गिरफ्तार

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत नेपाल सीमा पर स्थित 12वीं वाहिनी एसएसबी, किशनगंज के अंतर्गत बीओपी पेकटोला की गश्ती टीम ने एक बार फिर अपनी सतर्कता का परिचय देते हुए भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संध्या लगभग 5:45 बजे गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में सीमा स्तंभ … Read more

फारबिसगंज में आशा कार्यकर्ताओं का सत्याग्रह: 8 माह से मानदेय बकाया, 65 वर्ष तक सेवा व पेंशन की मांग

फारबिसगंज/बिपुल विश्वास बकाया मानदेय के भुगतान सहित तीन सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलेटरों ने एक दिवसीय सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत धरना-प्रदर्शन किया। धरना कार्यक्रम की अगुवाई अध्यक्ष रीना कुमारी ने की, जबकि संचालन कोषाध्यक्ष रेणुका रिया ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या … Read more

मखाना उत्पादन का नया अध्याय,किसानों ने मणिपुर की टीम से साझा किया अनुभव

फील्ड विजिट से सीखा पूरा प्रोसेस बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित मांगन साह फार्म पर शुक्रवार को मखाना की आधुनिक खेती को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हॉर्टिकल्चर एंड सॉइल कंजर्वेशन विभाग, मणिपुर से आए 10 वैज्ञानिकों,प्रोफेसरों तथा 15 प्रगतिशील किसानों के … Read more

दिव्यांगजनों के बीच बांटा गया 27 सहायक उपकरण

कटिहार – बुनियाद केन्द्र कटिहार में शिविर आयोजित कर 27 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की ओर से आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सुश्री यशस्वी ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करने को लेकर प्रतिबद्ध है।उन्होंने … Read more

एमएस ग्लोबल साइंस एकेडमी के डायरेक्टर,कांग्रेस नेत्री एवं जिला परिषद प्रतिनिधि ने मैट्रिक एवं इंटर पास छात्र – छात्राओं को किया सम्मानित

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के मनसाही हाट स्थित कबीर आश्रम में एम एस ग्लोबल साइंस एकेडमी के डायरेक्टर मसकर राज,कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता एवं जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद ने संयुक्त रूप से मैट्रिक एवं इंटर पास छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता … Read more