किशनगंज:डीआईजी विकास कुमार ने सदर थाना का किया निरीक्षण,कांडो की हुई समीक्षा

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

डीआईजी ने किया सदर थाना का निरीक्षण।पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी विकास कुमार मंगलवार को किशनगंज पहुंचे।डीआईजी सीधे सदर थाना पहुंचे।डीआईजी ने सदर थाना का निरीक्षण किया।उनके साथ एसपी सागर कुमार भी मौजूद रहे। डीआईजी टाउन थाना पहुंचते ही जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर दिया।डीआईजी विकास कुमार ने थाना में कांडों की समीक्षा के साथ साथ थाना की साफ सफाई, आंगतुकों के पहुंचने को लेकर व्यवस्था आदि का जायजा लिया।

विशेष रूप से कांडों का निरीक्षण किया।डीआईजी ने पूरे थाना परिसर का जायजा लिया।डीआईजी ने थाना की संचिकाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।साथ ही विभिन्न कांडों की भी समीक्षा की।डीआईजी ने लंबित कांडो के समय पर निष्पादन का निर्देश दिया। गम्भीर मामलों में दर्ज हुए कांडो को प्राथमिकता लेते हुए निष्पादन का निर्देश दिया।उन्होंने सदर थाना में बने महिला हेल्प डेस्क का भी जायजा लिया।

साथ ही कहा कि महिला सम्बंधित शिकायत को हेल्प डेस्क की महिला पदाधिकारी गंभीरता से लेंगी।इसके बाद डीआईजी ने थाने के पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया। उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान पर विशेष बल देने का निर्देश दिया।डीआईजी ने नए कानून को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 1 जुलाई से नया कानून लागू हो चुका है।इससे पुलिस कर्मी वाकिफ हैं।

नए कानून को इम्प्लीमेंट करवाने में पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका अहम है।इसमे डिजिटल साक्ष्य पर विशेष जोड़ दिया गया है।वही शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्ट में चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया।मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाये जाने को थानाध्यक्ष को सतर्कता बरते जाने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!