कुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास की घटना के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। फरार अन्य आरोपितों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
























