डीएम ने दिघलबैंक के कटाव प्रभावित इलाकों का लिया जायजा,दिए जरूरी निर्देश

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

जिला पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों से संबंधित दिघलबैंक प्रखंड के अंतर्गत कटाव/तटबंध का निरीक्षण किया गया।

कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण किशनगंज के द्वारा बताया गया कि जिलान्तर्गत दिंघलबैंक प्रखंड के कनकई नदी के दाएँ तट पर अवस्थित ग्राम छोटी गांवाबाड़ी है कनकई नदी के दाएँ तट पर अवस्थित ग्राम दोदरा अवस्थित है। कनकई नदी के बाएँ तट पर अवस्थित ग्राम पथ्थरघटट्टी अवस्थित है। पश्चिमी कनकई नदी के दाएँ तट पर अवस्थित ग्राम-बलुआडॉगी है एवं किशनगंज जिलान्तर्गत दिघलबैंक प्रखंड के पश्चिमी कनकई नदी के दाएँ तट पर अवस्थित ग्राम पालसा मंदिर टोला, सिधिंमारी है।
उक्त सभी स्थल पर बाढ़ अवधि 2026 के तहत बाढ़ संधर्षात्मक कार्य कराकर स्थल सुरक्षित किया गया है।

डीएम द्वारा दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत कंकई नदीं से सटे गाँव पत्थरघ‌ट्टी, सिंघीमारी, दोदरा गाँव, छोटा गाँवाबाडी एवं पलसा घाट का
निरीक्षण के दौरान पंचायत-पत्थघट्टी में कंनकई नदी पर बजा ब्रिज से कटाव वाले हिस्से पर बाढ़ सुरक्षा और बोल्डर पिचिंग करने का अविलंब निदेश दिया गया तथा सिंघीमारी पंचायत के पलसा घाट के नदी में पानी बढ़ने की स्थिति में लोगों को नाव पर एक जगह से दूसरे जगह जाने में कठिनाई होती है, जिस कारण सिंघीमारी पलसा घाट के 04 वार्डों के लोगों को ले जाने आने के लिए एसडीआरएफ टीम, किशनगंज को अनिवार्य रूप से प्रतिनियुक्ति का निदेश दिया गया हश।

जिला पदाधिकारी द्वारा पलसा घाट पर 01 महाजाल उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया ।

जिलाधिकारी द्वारा भ्रमण के दौरान दिघलबैंक अंचल/प्रखंड का निरीक्षण के क्रम में आरटीपीएस काउंटर और प्रखंड स्तर पर अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लंबित आवेदनों का निष्पादन पारदर्शिता के साथ समय-सीमा के भीतर करने का निदेश दिया गया।

साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दवाईयों का काउंटर पर उपलब्ध सभी आवश्यक दवाओं की अद्यतन सूची अनिवार्य रूप से डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित करने , डॉक्टर्स का अद्यतन रोस्टर तत्काल प्रभाव से मुख्य द्वार पर सूची को प्रदर्शित करने का उन्होंने निदेश दिया ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!