बिहार में आय से अधिक संपत्ति का मामला, उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर EOU की बड़ी छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

SHARE:




पटना/सीवान: बिहार के सीवान जिले में तैनात उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पटना, मुंगेर और सीवान में स्थित उनके पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंकेश कुमार गोंड के पास उनकी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में लगभग 202 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने के संकेत मिले हैं। EOU की जांच में अंकेश कुमार गोंड के पास 2.36 करोड़ रुपये से अधिक की कथित आय से अधिक संपत्ति का पता चला है।

इसी आधार पर EOU ने तलाशी अभियान चलाया।


छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि संपत्ति के स्रोत और उसके वास्तविक मूल्य का पता लगाया जा सके।


EOU के अनुसार, जांच अभी जारी है और दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप पुष्ट होते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!