रेलवे वीआईपी गेट के पास से हीरो ग्लैमर बाइक चोरी

SHARE:

रेल थाना में शिकायत दर्ज

कटिहार – कटिहार रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट के समीप से एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल जिसका नंबर बीआर 39 ए ए 2642 है। मंगलवार को चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित अधिवक्ता सह पत्रकार यशस्वी कुमार ने रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी हीरो ग्लैमर बाइक रेलवे वीआईपी गेट के पास खड़ी की थी और रेलवे कोर्ट में बहस करने गए थे। वही वापस कुछ समय बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन करने और लोगों से पूछताछ के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ विभाग को सूचित करते हुए रेल थाना कटिहार में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई एवं बाइक की शीघ्र बरामदगी की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए रेल परिसर से सीसीटीवी कैमरा लगाने और नियमित गश्त और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। वही दिन में बाइक की चोरी इस घटना से वहां पर लोग दहशत में आ गये।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!