चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक के दोनों पैर कटे

SHARE:

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कटिहार रेफर

आजमनगर /कटिहार – बारसोई कुमेदपुर रेलखंड पर खुड़ियाल रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को एक यात्री दर्दनाक रेल हादसे का शिकार हो गया । बताया जाता है कि पुरी कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15639 से चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे आरपीएफ एवं स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में मौजूद चिकित्सक डॉ. चंद्रकांत मंडल ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि युवक के दोनों पैर गंभीर रूप से कट चुके हैं।

फिलहाल रक्तस्राव पर नियंत्रण तो कर लिया गया है। लेकिन पैरों की स्थिति अत्यंत गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल कटिहार रेफर किया गया है। चिकित्सक ने आशंका जताई कि घायल की जान बचाने के लिए दोनों पैर काटने पड़ सकते हैं। खुड़ियाल रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कर्मियों ने बताया कि सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे।

घायल व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के नंबोई हथपरा गांव निवासी टिंकू ऋषि( 30) के रूप में हुई है। घायल टिंकू ऋषि ने बताया कि वह पुरी कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर भालूका लौट रहा था। जिस ट्रेन से वह यात्रा कर रहा था।

वह भालूका स्टेशन पर नहीं रुकी। इसके बाद जब ट्रेन खुड़ियाल रेलवे स्टेशन के समीप धीमी हुई तो उसने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे उसके दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आ गए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!