अभिनेता आमिर खान के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, फारबिसगंज स्टेशन चौक पर फूंका पुतला,लगाए गंभीर आरोप

SHARE:

अररिया /अरुण कुमार

अररिया जिले के फारबिसगंज में फिल्म अभिनेता आमिर खान के खिलाफ मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने किया। गौरतलब हो कि हाल ही में अभिनेता आमिर खान ने तीसरी शादी की है,जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर आमिर खान के इस कृत पर बहस छिड़ी हुई है।

वही अब बजरंगदल के द्वारा भी बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।फारबिसगंज में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आमिर खान के खिलाफ नारेबाजी भी की।


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मनोज सोनी ने आरोप लगाया कि अभिनेता आमिर खान द्वारा हिंदू समाज को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने दावा किया कि आमिर खान ने हिंदू महिलाओं से विवाह कर समाज की भावनाओं को आहत किया है तथा इसे “लव जिहाद” से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह हिंदू समाज के लिए चिंता का विषय है और इस पर देशव्यापी बहस होनी चाहिए।


मनोज सोनी ने यह भी आरोप लगाया कि आमिर खान का आचरण संविधान, कानून और देश की न्याय व्यवस्था की भावना के विपरीत है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आमिर खान केवल हिंदू महिलाओं से ही विवाह क्यों करते हैं। उनके अनुसार, इसके पीछे हिंदू समाज को कमजोर करने की एक सुनियोजित साजिश है।


प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों पर रोक नहीं लगी तो संगठन आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा।


इस अवसर पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी के अलावा बबलू शाह, आरव गुप्ता, उमाशंकर चौधरी, आनंद भगत, विवेक चौधरी, सत्यम झा, सुमित मेहता, राकेश राय, विश्वजीत कुमार, अक्षय कुमार, राहुल सिंह, सोनू कुमार, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!