देश में एन आरसी हो सकता है लागू, नागरिकता लेना है आवश्यक :विधायक
संवाददाता/ किशनगंज
नेपाल से आई बहुओं को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को जिले के अलग अलग प्रखंडों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
ठाकुरगंज,टेढ़ागाछ सहित सभी प्रखंडों में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर आयोजित विशेष शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी ।मालूम हो कि भारत नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती किशनगंज जिले में हजारों ऐसी महिलाएं हैं जिनका माईका नेपाल में है और ससुराल हिंदुस्तान में है ।
आवश्यक दस्तावेजों और जागरूकता की कमी के कारण ये महिलाएं भरतीय नागरिकता से अभी तक वंचित थी ।लेकिन भारत सरकार के द्वारा इन महिलाओं को नागरिकता प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में अलग अलग तिथियों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।शिविर में सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं को नागरिकता हेतु आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई साथ ही आवेदन भी प्राप्त किया गया ।
मालूम हो कि नेपाली महिलाएं भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 5 (1) (सी) के तहत विदेशी महिला पंजीकरण के माध्यम से नागरिकता के लिए आवेदन कर सकती हैं।शिविर में मौजूद जनता दल यूनाइटेड विधायक गोपाल अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में भारत सरकार एनआरसी लागू कर सकती है ।
उन्होंने बताया कि नागरिकता प्राप्त करने के लिए सिर्फ तीन दस्तावेज चाहिए जिसके आधार पर आवेदन किया जा सकता है।श्री अग्रवाल ने कहा कि नागरिकता मिलने के बाद स्वत: मतदाता सूची में नाम दर्ज हो जाएगा।उन्होंने कहा कि एनआरसी लागू होता है तो इन महिलाओं को कठिनाई नहीं हो इसके लिए नागरिकता प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है ।श्री अग्रवाल ने सभी महिलाओं से नागरिकता फार्म भरने की अपील की ।
























