सागर चंद्रा/किशनगंज
बाइक सवार बदमाशों ने युवती से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। घटना के वक्त ढ़ेकसरा निवासी आंचल कुमारी मोबाइल पर बात करते हुए कोचिंग करने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे काले रंग के पल्सर बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उससे मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया।
आंचल जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश फरार हो गया था। आंचल के द्वारा शोर मचाने पर कुछ स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। पिता रामु पासवान के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

























