किशनगंज:सड़क पर गिरा आम का विशाल पेड़,आवागमन में परेशानी

SHARE:

इरफान/पोठिया

पोठिया प्रखंड के शीतलपुर पंचायत अंतर्गत कदमगाछी गांव से बेलुवा-रामगंज मुख्यपथ पर जाने वाली सड़क पर एक विशाल आम का पेड़ बीते 15 दिनों से गिरा है। सड़क पर पेड़ गिरे रहने से आवागमन पूरी तरह बाधित है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 जून की रात्रि अचानक आई तेज हवा और आंधी से कदमगाछी गांव में बिहार सरकार की जमीन पर अवस्थित यह विशाल आम का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर आ गिरा, जिससे समस्त ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है।

हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने 27 जून को अंचल कार्यालय पोठिया में सड़क पर विशाल आम का पेड़ गिर जाने की लिखित सूचना दी है। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी पेड़ को हटाने की कोई व्यवस्था नही होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पेड़ हटाने की मांग की है ताकि आवागमन सुचारू हो सकें। ग्रामीणों का कहना है कि शीतलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 अंतर्गत कदमगाछी गांव की लगभग एक हजार की आबादी को गांव से निकलने का यही एक मात्र पक्की सड़क है जिस पर आम का पेड़ गिरा है।

सड़क पर पेड़ गिरे रहने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने संबधित विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए पेड़ हटाने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सकें।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!