सरफराज आलम /कोचाधामन (किशनगंज)
प्रखंड के मौधो पंचायत अंतर्गत गमहरिया के समीप बूढ़ी कनकई नदी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। काजी टोला चुनामारी निवासी 18 वर्षीय फैजान आलम नदी में डूब गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और परिजनों के बीच मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, फैजान आलम गांव के अन्य युवकों के साथ बूढ़ी कनकई नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ मौजूद युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
घटना की सूचना मिलते ही कोचाधामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। थाना अध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, जो नदी में युवक के शव की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन युवक की तलाश को लेकर नदी किनारे मौजूद हैं।

























