BiharNews:पकड़िया में चोरों का आतंक, लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीण परेशान

SHARE:

फलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में इन दिनों लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं। ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय स्मैक के नशेड़ी अपनी लत को पूरा करने के लिए लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।इसी क्रम में पकड़िया निवासी शोभा लाल यादव के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया।

पीड़ित ने फलका थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़ित द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार सुबह करीब 08:30 बजे वे काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। इसी बीच उनकी पत्नी भी मवेशी को बांधने के लिए बाहर चली गईं।घर सूना पाकर अज्ञात चोरों ने अंदर प्रवेश किया और घर में रखे 6,500 रुपये नकद, कपड़े और सोने का जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

घटना के बाद जब खोजबीन शुरू की गई, तो गांव के ही सनकु मुनि के पटुआ के खेत से पीड़ित की पासबुक बरामद हुई।जिसे चोर पैसे निकालने के बाद वहां फेंक गए थे।ग्रामीणों के अनुसार इस इलाके में गत 22 जून से लगातार चोरियां हो रही हैं। पिछले 10 दिनों के भीतर अज्ञात चोरों द्वारा करीब तीन चार घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में स्मैकबाजों और चोरों के खिलाफ सख्त गश्त और कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें इस आतंक से मुक्ति मिल सके। मामले में थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ । कांड दर्ज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई