चालक को झपकी आते ही गड्ढे में पलटी हाइवा,चालक व खलासी बाल-बाल बचे

SHARE:

कुरसेला/कटिहार – एनएच-31 पर रामपुर यादव टोली के समीप एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। दुर्घटना में चालक और खलासी की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार हाइवा एनएच-31 से गुजर रही थी।

इसी दौरान चालक को अचानक झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और गहरे गड्ढे में पलट गया। गनीमत रही कि चालक और खलासी किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

घटना के बाद पुलिस की मौजूदगी में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को गड्ढे से निकालने का प्रयास देर शाम तक जारी रहा। हालांकि एनएच पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। पुलिस ने बताया कि वाहन को सुरक्षित निकालने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई