नाबालिग युवक पर जानलेवा हमला,दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

बरारी/कटिहार – प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र के अनारकली गांव में एक नाबालिग युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में घायल युवक की पहचान अनारकली निवासी खैरूल बसर के पुत्र मोहम्मद फरहान (13) के रूप में हुई है।बताया जाता है कि मोहम्मद फरहान साइकिल से अपने नाना के घर सकरेली जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे एवं लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में फरहान गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पीड़ित परिवार द्वारा सेमापुर थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की गई। आवेदन में शाहिद, सकीउद्दीन,शमशाद आलम सहित आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। सेमापुर थानाध्यक्ष रमाशंकर कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी मंजर आलम एवं हुरमुज अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई