खुदना चौक पर शराब सेवन के आरोप में तीन गिरफ्तार

SHARE:

कोढा /कटिहार–रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस की ओर से चलाए जा रहे गश्ती एवं वाहन जांच अभियान के दौरान खुदना चौक से शराब पीने के आरोप में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके पर आवश्यक जांच एवं कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय कटिहार में उपस्थापन हेतु भेज दिया।

गिरफ्तार किए गये आरोपियों में खुदना निवासी अवधेश पासवान, मनोज ऋषि, रामचन्द्र बिन्द बताया जा रहा है।पुलिस सूत्रों के अनुसार रात्रि गश्ती के दौरान खुदना चौक पर संदेह के आधार पर तीनों को रोका गया। जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने पर बिहार मद्य निषेध कानून के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया।

क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चला रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों एवं शराब सेवन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई