मनिहारी /कटिहार – नदी के रास्ते दो राज्यो को जोड़ने वाली फेरी सेवा के बंद होने से यात्रियो के कठिनाईयो को देख फेरी सेवा के जहाजो का परिचालन शुरू करने की मांग पुरजोर उठ रही है । हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा का एक शिष्टमंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव के नेतृत्व मे जल संसाधन मंत्री को पटना मे आवेदन देकर फेरी सेवा के यात्री तथा मालवाहक जहाजो का परिचालन कराने का मांग किया है ।
आवेदन मे लिखा है कि मनिहारी साहेबगंज अंतरराज्यीय फेरी सेवा एक अप्रैल 2026 से बंद है ।जहाज बंद होने के कारण बिहार सरकार द्वारा अत्यधिक डाक राशि के कारण कोई लेशी डाक मे भाग नही लेना चाह रहें हैं । जिसके कारण आम लोगो को झारखंड बिहार आने जाने मे कठिनाई उत्पन्न हो गई है ।
जहाज परिचालन बंद होने से भवन निर्माण सामग्री सहित झारखंड की ओर से आने वाले अन्य कई वस्तुओ की कीमते अधिक बढ़ गई है ।आवाम मोर्चा के सभी सदस्यो ने मंत्री जल संसाधन विभाग से बिहार झारखंड के बीच फेरी सेवा चालु कराने का मांग किया है । अध्यक्ष ने बताया कि जल संसाधन मंत्री ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिए हैं ।























