बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत
बहादुरगंज प्रखंड के मोहम्मदनगर वार्ड नंबर 02 में सड़क ओर नाला तो बन गई है मगर इसके बावजूद भी सड़क के ऊपर आपको तालाब नजर आयेगा। कारण है इन निर्माण कार्यों में हुई अनियमितता।
दरअसल प्रखंड क्षेत्र के मोहम्मदनगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 में सड़क निर्माण के महज कुछ साल में ही बुरी तरह से जर्जर हो गया है।
हल्की बरसात में भी सड़क पर तालाब के तरह घुटने भर पानी जम जाता है। हालाकि सड़क में नाले का भी निर्माण किया गया है मगर नाले का न तो कोई निकास है न ही कोई साफ सफाई हो रहा है।
वही स्थानीय सैकडो लोगों का आवागमन प्रत्येक दिन इस सड़क से होकर होता है।
बावजूद इसके भी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे बैठे है। पानी के इस तरह जमे रहने के वजह से बदबू भी आती है जिससे लोगों को गंभीर बीमारियों का खतरा का डर लग रहा है।
स्थानीय लोगो ने इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग किए है। लोगो ने बताया, सड़क की मरम्मत करने के साथ साथ नाले का जल निकासी का व्यवस्था विभाग द्वारा अतिशीघ्र की जाए। अन्यथा जल्द ही जन आंदोलन किया जाएगा।























