किशनगंज/सागर चंद्रा
स्थानीय न्यायालय परिसर में अधिवक्ता के साथ मुवक्किल के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। गत शनिवार को घटित घटना के बाद रहमत नगर निवासी अधिवक्ता तजमीन रजा उर्फ गुड्डू के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गत 23 मई को पीड़ित अधिवक्ता ने मुकदमा संख्या जीआर नंबर 687/2018 में पैरवी के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पैरवी डाला था। उस वक्त तेतरिया रैली गोला निवासी मुवक्किल आदित्य स्वर्णकार और उसके पिता दिलीप नारायण स्वर्णकार सीजेएम न्यायालय परिसर में मौजूद थे।
अधिवक्ता के न्यायालय से निकल कर बरामदे में आते ही दोनों मुवक्किल उनसे उलझ गए और गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर मुवक्किलों ने उनकी पिटाई कर दी। घटनास्थल के निकट मौजूद अन्य अधिवक्ताओं और कर्मियों को पहुंचता देख कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गया।






















