बुजुर्गों और महिलाओं को बनाते थे निशाना, एटीएम बदलकर उड़ाते थे रकम; अररिया पुलिस ने दबोचा शातिर ठग

SHARE:

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, शातिर आरोपी गिरफ्तार

अररिया/अरुण कुमार

एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपये उड़ाने वाले गिरोह के खिलाफ अररिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो बुजुर्गों और महिलाओं को मदद का झांसा देकर अपना शिकार बनाता था।


पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रविवार को बैजनाथ दास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकाल लिए गए हैं। शिकायत मिलते ही नगर थाना में मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने नरपतगंज निवासी मिंटू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से विभिन्न बैंकों के आठ एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं।


एसपी ने बताया कि आरोपी और उसके सहयोगी एटीएम केंद्रों के बाहर खड़े रहते थे तथा बुजुर्गों और महिलाओं को मदद करने के बहाने अपने जाल में फंसाते थे।

मौका मिलते ही उनका एटीएम कार्ड बदल देते थे और बाद में खाते से रुपये की निकासी कर लेते थे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी ने कहा कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई