82 गांवों में शिविर लगा कर 3458 आवेदनों का हुआ निपटारा – डीएम

SHARE:

जनजातीय गरिमा उत्सव का हुआ समापन

कटिहार – जिला प्रशासन की ओर से सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘जनजातीय गरिमा उत्सव 2026’ अभियान का सोमवार को समापन हो गया। ‘जन भागीदारी—सबसे दूर सबसे पहले’ की मूल भावना के साथ 19 मई से 25 मई तक चले इस विशेष आईईसी अभियान को लेकर पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी।

जिला सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिले के 13 आदिवासी बहुल प्रखंडों की कुल 42 पंचायतों के 82 गांवों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। ताकि लोगों को जागरूक कर उन्हें सरकार की योजनाओं से पूरी तरह संतृप्त किया जा सके।उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया गया।

शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड, विभिन्न पेंशन योजनाएं, सिकल सेल एनीमिया टेस्टिंग,जाति, निवास, आय प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, पोषण अभियान,मिशन इन्द्रधनुष,मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से आम लोगों को आच्छादित किया गया।

अभियान की सफलता का आंकड़ा साझा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह तक चले इन शिविरों में कुल 3548 आवेदन प्राप्त हुए।जिसमें प्रशासन की ओर से त्वरित कारवाई करते हुए 3458 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जबकि शेष 90 लंबित आवेदनों को भी जल्द से जल्द निपटाने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। इस अवसर जिला कल्याण पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई