कुरसेला/कटिहार – सोमवार की दोपहर बाद कुरसेला थाना का निरीक्षण करने पहुंचे क्षेत्रिय पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद को पुलिस जवान ने गॉड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद आईजी पुर्णिया ने थाना परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के अभिलेख,लंबित कांड, मालखाना,हाजत एवं कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की।
साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण,लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
आईजी ने पुलिसकर्मियों को आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करने एवं शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था पर भी संतोष जताया। मौके पर एसपी शिखर चौधरी,एसडीपीओ टु सुनील कुमार शर्मा ,थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे ।





















