KishanganjNews:उड़ते टीन के चपेट में आकर बच्चा घायल

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

शनिवार शाम अचानक आई आंधी तूफान के कारण एक टीन उड़ कर बच्चे को जा लगा। घटना में बच्चे का नाक बुरी तरह से कट गया। साथ ही शरीर के अन्य अंगों में भी गहरे जख्म हो गये।

शहर से सटे बंगाल के पांजीपाड़ा में घटित घटना के बाद परिजनों ने 7 वर्षीय घायल रोहित सहनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती घायल बच्चे का इलाज जारी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई