बहादुरगंज थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

किशनगंज /निशांत

किशनगंज में आगामी बकरीद पर्व को लेकर रविवार को बहादुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं शहर के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया एवं सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान सभी ने आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ पर्व मनाने पर सहमति जताई।


मौके पर डीएसपी हेड क्वार्टर सुशील कुमार ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था होगी। बकरीद के दौरान ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाय जिससे किसी को कोई तकलीफ हो साथ ही उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस प्रशासन को देने की बात कही।बैठक में अंचलाधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के द्वारा भी जिले की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई


बैठक में हेड क्वार्टर डीएसपी सुशील कुमार, अंचल अधिकारी आशीष कुमार, थानाध्यक्ष दिलशाद खान, नगर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकूर रहमान, मुखिया सपन सिन्हा, वार्ड पार्षद संजय भारती, बंटी सिन्हा , शहवाज आलम सब्बू, सितुल सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा एएसआई रामबाबू चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई