बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत
किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड संख्या 3 गुणा समेशर में चोरों ने उत्पात मचाया है। जहां शनिवार शाम को पीड़ित परिजन के द्वारा बहादुरगंज थाने में आवेदन दिया गया है।
दरअसल, अज्ञात चोरों ने शनिवार अहले सुबह गुणा समेशर के दो घरों में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए है।
पीड़ित वारिश अहमद ने बताया की मेरा दो घर है पुराने घर में मेरे परिवार वाले सो रहे थे। नए घर में कोई नहीं था। जहाँ घर को खाली पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।वहीं उन्होंने बताया की मेरे घर से 15 भरी चांदी, 12 हजार नगद रुपए और 6 ग्राम सोना लेकर चोर मौक़े से फरार हुए है।
वही दूसरा घर मोबिन आलम का है। जो डॉक्टर के वहा दिल्ली गए है। मोबिन आलम के घर से 40 हजार नगद रुपए, सोने चांदी के जेवरात लेकर चोर फरार हुए है। जब सुबह स्थानीय लोगो ने देखा तब चोरी की जानकारी मिली। वही मामले पर बहादुरगंज थाने की पुलिस को सूचना दी गई है।
दोपहर को थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस के द्वारा जांच की गई है।वही पीड़ित के द्वारा लिखित आवेदन थाने मे शनिवार की शाम को दिया गया ।
प्रभारी थाना अध्यक्ष दिलशाद आलम ने बताया, दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले का जांच जारी है।






















