पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर एसएसबी की साइकिल रैली आयोजित

SHARE:

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन के “ई” समवाय माफिटोला परिसर में रविवार को बलकार्मिकों के बीच साइकिल रैली रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना, स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाना तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को प्रोत्साहित करना था।

रैली में बड़ी संख्या में एसएसबी जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फिट इंडिया तथा स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व निरीक्षक/सा० अविनाश कुमार सिंह, प्रभारी “ई” समवाय माफिटोला ने किया। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण एक बेहतर समाज की आधारशिला है।

साइकिल का उपयोग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से जवानों में ऊर्जा, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास होता है।साइकिल रैली माफिटोला समवाय परिसर से शुरू होकर आसपास के सीमावर्ती मार्गों से गुजरते हुए पुनः कैंप परिसर में समाप्त हुई।

रैली के दौरान जवानों ने पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित संदेश भी दिए। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों को भी दैनिक जीवन में साइकिल अपनाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर एसएसबी के अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने भी एसएसबी के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक सकारात्मक पहल बताया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!