प्राणपुर ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा,चालक हुआ घायल

SHARE:

प्राणपुर/ कटिहार – कटिहार -प्राणपुर एनएच 31 सड़क में प्राणपुर ओवरब्रिज पर शनिवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

घायल चालक केहुनियां गांव का निवासी बताया जा रहा है।इस संबंध में प्राणपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली है। घटनास्थल पर प्राणपुर पुलिस पहुंचकर घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है। ऑटो में कोई सवारी नहीं था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!