कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलासी पुलिस शिविर की टीम ने कांड संख्या-95/26 में नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सविता देवी,शंभू ऋषि एवं संजय ऋषि शामिल हैं। तीनों अभियुक्त कोढ़ा थाना क्षेत्र के पैकाहा गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार इन सभी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही थी।
गुप्त सूचना के आधार पर कोलासी पुलिस शिविर की टीम ने सटीक कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा। इस पूरे अभियान का नेतृत्व कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार ने किया। उनके साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी भी कार्रवाई में शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।























