मनिहारी /कटिहार – बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर शनिवार को प्रखंड सभागार में प्रमुख अनिता देवी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सभी जनप्रतिनिधियो से बचाव की तैयारी पर सुझाव मांगा गया ।
जनप्रतिनिधियो ने बाढ़ के दौरान अपने अपने पंचायतो मे होने वाली कठिनाईयो को बैठक मे साझा किया। बैठक में जीआर राशि की सूची , आश्रय स्थल,चलंत शौचालय,पॉलिथिन आदि पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मौके पर जिप सदस्य सुमति देवी , सीओ निहारिका, बीपीआरओ सोनू गुप्ता,मुखिया शरीफुल,पंसस मुन्ना रजक, कुंदन पासवान आदि लोग मुख्य रूप से बैठक मे शामिल रहे ।






















