आजमनगर /कटिहार – प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार के दिन अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम राजस्व, अधिकारी अलका आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जनता दरबार में आधा दर्जन से अधिक भूमि विवाद का निपटारा किया गया। अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम ने बताया कि शनिवार के दिन जनता दरबार में आधा दर्जन से अधिक भूमि से संबंधित डिस्प्यूटेट मामला का निष्पादन किया गया।
साथ ही कुछ मामलों के निष्पादन के लिए स्थलीय जांच रिपोर्ट की आवश्यकता थी। इस बाबत संबंधित हल्का कर्मचारी से जांच रिपोर्ट समर्पित करने के लिए निर्देशित किया गया है। बताया जाता है कि जनता दरबार में भूमि से संबंधित मामलों के निपटारा हो जाने से भूमि विवाद को लेकर होने वाले संघीय मामले की कमी आई है। बिहार सरकार का यह कदम काफी सराहनीय है।






















