बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र जीविका दीदी के अधिकार केंद्र के तहत ग्राहक सेवा केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी श्यामदेव नारायण जीविका के प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनुज पोद्दार सामाजिक विकास प्रबंधक रूपेश कुमार संचार प्रबंधक रूपेश तोमर प्रशिक्षण अधिकारी कुंदन कुमार शर्मा मिठ्ठु कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उज्जवल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष के साथ एक सौ से अधिक जीविका दीदियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रखंड में उज्जवल जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा संचालित दीदी के अधिकार केंद्र” की स्थापना की गई।केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों सरकारी योजनाओं तथा घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं के समाधान में सहायता उपलब्ध कराना है।
जीविका के प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से आम लोगों के जाति आय आवास एवं राशन कार्ड से संबंधित आवेदन आयुष्मान कार्ड हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरने सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस केंद्र का संचालन पूरी तरह महिलाओं द्वारा किया जाएगा। जिससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा सरकारी योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार भी हो सकेगा।






















