फणीश्वरनाथ रेणु वरिष्ठ रेल संस्थान में नव-निर्वाचित समिति की पहली बैठक संपन्न

SHARE:

कटिहार – फणीश्वरनाथ रेणु वरिष्ठ रेल संस्थान कटिहार परिसर में नव-निर्वाचित समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन संस्थान के सचिव रितेश कुमार ने किया। जिसमें कोषाध्यक्ष अनुराग कुमार सहित नव-निर्वाचित सदस्य आलोक कुमार , बबलू पासवान, विशाल तिवारी, अविनाश कुमार, लॉरेंस जूलियस, सूरज प्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने संस्थान को अधिक सक्रिय,उपयोगी एवं सदस्यों तथा आम लोगों के लिए सुलभ बनाने को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

सदस्यों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि संस्थान में समय-समय पर सांस्कृतिक, सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ, ताकि अधिक से अधिक लोग संस्थान से जुड़ सकें। बैठक में आलोक कुमार ने सुझाव दिया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। जिससे संस्थान के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

साथ ही लोगों को हाल ही में मंडल रेल प्रबंधक कटिहार के मार्गदर्शन में हुए फणीश्वरनाथ रेणु वरिष्ठ रेल संस्थान के व्यापक एवं आकर्षक नवीनीकरण को देखने का अवसर भी प्राप्त होगा। इस सुझाव का सभी सदस्यों ने स्वागत किया। संस्थान के अध्यक्ष अनुराग कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संस्थान के बेहतर रख-रखाव एवं भविष्य की योजनाओं के लिए राजस्व सृजन अत्यंत आवश्यक है।

इसके लिए सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ा जाए तथा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन से भी संस्थान की आय बढ़ाई जा सकती है। बैठक में सभी सदस्यों ने सदस्यता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाने तथा संस्थान को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने पर सहमति व्यक्त की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान शीघ्र ही चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसके संबंध में आगामी दिनों में आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा इसे अत्यंत सफल माना गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई