कटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने कटिहार मंडल के न्यू जलपाईगुड़ी वर्ल्ड क्लास स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन डेवलपमेंट,आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर,वर्ल्ड क्लास स्टेशन के मानकों के अनुरूप यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किये।महाप्रबंधक ने यात्रियों को बेहतर एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक ने ठाकुरगंज–गलगलिया – अररिया रेलखंड का विंडो ट्रेल निरीक्षण किया गया। जिसमें ट्रैक,रेलवे संरचना,परिचालन सुरक्षा तथा यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया। साथ ही रौतारा स्थित बुट लॉउन्ड्रिं का भी व्यापक निरीक्षण किया गया।
जहां मशीनों के संचालन, कार्य गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य अभियंता, मालीगांव , कटिहार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक करेंद्र नरह ,अपर मंडल रेल प्रबंधक न्यू जलपाईगुड़ी , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह ,वरिष्ठ मंडल अभियंता, निर्माण, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी,अमित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
रिपोर्ट: सत्येंदु सुमन

























