आंधी-बारिश ने मचाई तबाही।लगातार मेघगर्जन से लोग रहे दुबके

SHARE:

बिजली आपूर्ति हुई बुरी तरह प्रभावित

डंडखोरा/कटिहार – एक सप्ताह की उमस के बाद बुद्धवार की अर्द्धरात्रि को अचानक आयी आंधी और बारिश ने प्रखंड क्षेत्र में काफी तबाही मचा दी है।रात हुए तेज और लगातार मेघगर्जन से लोगों की जान की चिंता सताने लगी थी। हालांकि कहीं से भी जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है।

तेज बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो जाने से मक्का किसान फसलों की गुणवत्ता को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।वहीं आंधी ने आम और लीची की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।फसल लगे पेड़ो की टहनिया टूटकर गिर पड़ी हैं तो कच्चे आमों को लेकर चिंता अलग है।सबसे अधिक दिक्कत विद्युत आपूर्ति बाधित होने से हो रही है।मंगलवार को कदवा प्रखंड के बिशनपुर अंडर पास में केबल ब्रस्ट हो जाने कारण दोपहर से हीं प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रही।

जिसे विभाग ने दुरुस्त किया तो आधी रात के बाद बिजली आई लेकिन मुश्किल से आधा घंटा रही होगी कि आंधी के कारण फिर जो गुल हुई तो सुबह तक नहीं आई।सुबह कनीय अभियंता रजनीश ने जानकारी दी कि आंधी के कारण सोनैली-सौरिया के बीच दर्जनों जगह पर इंसूलेटर टूटकर गिरने सहित अन्य खराबी आई है।

जिसे दुरुस्त करने में मानव बल लगे हैं।उन्होंने दोपहर बाद बिजली आने की संभावना जताई थी।लेकिन शाम 05 बजे के बाद भी बिजली नहीं आने से लोग हताश हो रहे हैं। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो जाने से घरेलू सहित व्यवसायिक कार्यों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।सरकारी दफ्तरों के कार्यों में भी बाधा आई है। जेठ की गर्मी और बिजली गुल से क्या स्थिति हो सकती है,उसका सहज हीं अंदाजा लगाया जा सकता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई