कटिहार-बारसोई रेलखंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का बदलेगा मार्ग: सीनीयर डीसीएम

SHARE:

कटिहार – कटिहार रेलमंडल के कटिहार-बारसोई रेलखंड में रेलवे सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के कारण राजधानी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

इस संबंध में कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कटिहार- डंडखोरा,सनोली एवं कटिहार- मनियां सेक्शन में 10 जून से 13 जून तक सेफ्टी इंप्रूवमेंट एवं यात्री सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। जिस दौरान रेल प्रशासन द्वारा राजधानी एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें कटिहार -बारसोई रेलखंड के बजाय पूर्णिया एवं ठाकुरगंज मार्ग से अप एवं डाउन दिशा में परिचालित की जाएंगी।कटिहार रेलमंडल में ट्रेनों का यह डायवर्सन आगामी 7 जून से 13 जून तक प्रभावी रहेगा।

वही डायवर्सन के दौरान सभी ट्रेनों का पूर्णिया और ठाकुरगंज में ठहराव भी दिया गया है। मार्ग परिवर्तित ट्रेनों में मुख्य रूप से ट्रेन नंबर 12424, 15716, 15651,15653,15624, 22411आदि रेगुलर वो साप्ताहिक ट्रेन अप डाउन में शामिल हैं।वहीं जोगबनी – कोलकाता चितपुर एक्सप्रेस इस अवधि में कटिहार से जोगबनी के बीच रद्द रहेगी।

सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की सही स्थिति एवं मार्ग की जानकारी रेलवे की आधिकारिक रेलवे की टोलफ्री नंबर,वेबसाइट,एनटीईएस अथवा हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें। ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई