मनिहारी में एनसीसी चयन शिविर आयोजित,80 छात्र हुए चयनित

SHARE:

मनिहारी/कटिहार – नगर पंचायत के बीपीशुप्र उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को एनसीसी में नामांकन के लिए चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एनसीसी में चयन हेतु कुल 90 छात्रों ने आवेदन दिया था।एनसीसी पूर्णिया 35 वीं बिहार बटालियन के कमांड अधिकारी कर्नल उमेश खेत्री के निर्देशन में चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

इस दौरान सूबेदार सिकंदर यादव एवं हवलदार संजीत कुमार ने छात्रों की शारीरिक दक्षता,अनुशासन तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच की। चयन प्रक्रिया में दौड़,शारीरिक फिटनेस और आवश्यक परीक्षाएं शामिल थीं।कड़ी जांच एवं परीक्षण के बाद कुल 80 छात्रों का चयन एनसीसी के लिए किया गया।

चयनित छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय के शिक्षक सह एनसीसी प्रभारी मो. शमीम ने बताया कि एनसीसी छात्रों में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता और देश सेवा की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में उन्हें बेहतर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!