मामूली विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई,मामला दर्ज

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


मामूली विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के लिखित शिकायत पर स्थानीय महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मौजाबाड़ी निवासी तबस्सुम खातून उर्फ तबस्सुम का पड़ोस में रहने वाली नासेरा खातून के साथ विवाद हो गया था।

घटना के बाद उसने अपने पति वाहिद आलम और बेटा अबु सुफिया को बुला लिया और लाठी डंडे से पीड़िता पर हमला कर दिया। घटना में तबस्सुम को गहरी चोटें आई।

पीड़िता को पिटता देख कर जब बेटी यास्मीन प्रवीण उसे बचाने के लिए पहुंची तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद वह घटना की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंच गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई