सागर चंद्रा/किशनगंज
हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी शहर के मिलनपल्ली स्थित राधा कृष्ण मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर गत शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
शहर के विभिन्न मार्गों के परिभ्रमण के बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंच कर समाप्त हो गई। जबकि संध्या छह बजे से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। वहीं रविवार सुबह से हरिनाम संकीर्तन का आरंभ किया गया।
जो आगामी बुधवार तक अनवरत जारी रहेगा। संकीर्तन में भाग लेने के लिए दूर दराज से भक्तों का आना निरंतर जारी है। जिससे पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय बना गया है।






















