मुकदमा वापस लेने के लिए महिला के साथ मारपीट,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज


मुकदमा वापस लेने के लिए महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। धरमगंज वार्ड नंबर 28 निवासी पीड़िता शमशादी खातून के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार पीड़िता शमशादी ने पूर्व में घटित विवाद को लेकर टाउन थाना में आशीक, साईदा खातुन, जमीरूद्दीन के विरुद्ध कांड संख्या 290/20 दर्ज कराई थी। फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन गत एक वर्ष से आरोपी पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। साथ ही मुकदमा लड़ने में खर्च हुए एक लाख रुपये की भी मांग कर रहा है।

पीड़िता के द्वारा इंकार किये जाने पर आरोपी अपने परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता के घर पहुंचा और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद वह मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई