किशनगंज:अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत,पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र स्थित कवैया गांव निवासी मनोज कुमार मंडल (50) पिता उचित लाल मंडल के रूप में की गई है।शनिवार शाम कोचाधामन थाना क्षेत्र में घटित घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए किशनगंज भेज दिया।

लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तलाशी के दौरान मृतक के पास से बरामद कागजातों के आधार पर उसकी पहचान की गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

जबकि यातायात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि शनिवार को मनोज किसी को कुछ कहे बिना ही घर से निकला था। लेकिन वह कोचाधामन कैसे पहुंच गया। इसकी जानकारी नहीं है। बहरहाल यातायात पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई