KishanganjNews:चेस क्रॉप्स शतरंज में सुरोनोय,धान्वी,श्रीजय, सार्थक एवं अपर्णा बने चैंपियन

SHARE:

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान तथा उसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी के सौजन्य से रविवार को स्थानीय खेल भवन-सह-व्यायामशाला में एक निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में सुरोनोय दास तथा महिला वर्ग में धान्वी कर्मकार चैंपियन बनीं। वहीं विभिन्न आयुवर्गों में श्रीजय पाल, सार्थक आनंद एवं अपर्णा शर्मा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्गों में बाजी मारी।

कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के वरीय उपाध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष दीप कुमार, राजेश कुमार दास एवं बासुकी नाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शतरंज न केवल एक मनोरंजक खेल है, बल्कि यह मानसिक विकास, एकाग्रता एवं निर्णय क्षमता को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को इस बौद्धिक खेल को सीखने एवं खेलने के लिए निरंतर प्रेरित करें।

संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न वर्गों में आयुष कुमार, पलचीन जैन, युवराज साह, अरहान अब्दुर रहमान एवं सुप्रिती सरकार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ऋषभ आनंद, जयश्री प्रभा, दिव्यांश दीप, साकेत बियानी एवं विदिशा दास तृतीय स्थान पर रहे।इसके अतिरिक्त आयुष आनंद, सार्थक अग्रवाल, विवान दे, केशव मित्तल, लक्ष्य सिंह, बृजराज धर, दिव्यांश बियानी, स्वर्णदीप शील, आदित्य राज, नितिन सिंह, आदित्य दीप, दिव्यांका आनंद, लावण्या कर्मकार सहित अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की गई।

प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को चेस क्रॉप्स अकादमी की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में मुख्य निर्णायक सुधांशु सरकार, सहायक सचिव रौनक कुमार एवं राजकुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई