पुलिस ने आर्म्स एक्ट के नामजद अभियुक्त राजेश सिंह को गिरफ्तार कर भेजा जेल

SHARE:

कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना में दर्ज एक संगीन मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कोढ़ा थाना कांड संख्या- 94/26,धारा 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें राजेश सिंह सहित दो अन्य को अभियुक्त बनाया गया था।

इनपर आरोप लगाया गया था कि जमीन संबंधी मामले में 20 दिन पूर्व इन्होंने गोली चलाकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया था। तब से आरोपी फरार बताया जाता था।शुक्रवार को कोढा पुलिस ने विषहरिया निवासी राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और मामले में उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस कांड में अन्य आरोपियों की भी भूमिका की जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। इस कार्रवाई में कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार, पुलिस पदाधिकारी गोपाल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

टीम ने समन्वित प्रयास करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई