KishanganjNews:महिला से एक लाख रुपये की ठगी,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

रूपए मांगने पर कि गई पति – पत्नी की पिटाई

सागर चंद्रा/ किशनगंज

महिला के नाम पर एक लाख रुपये ग्रुप लोन लेकर ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला के द्वारा रुपयों की मांग करने पर आरोपी पक्ष ने महिला और उसके दिव्यांग पति की पिटाई कर दी। घायल महिला के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार छैतन टोला निवासी तहिरूण निशा ने पूर्व में 40 हजार रुपये का ग्रुप लोन कोचाधामन थाना क्षेत्र के बारहघरिया निवासी अर्शी पति खुरशेद से लिया था। जिसे उसने समाप्त कर दिया था। तत्पश्चात अर्शी ने उसे एक लाख रुपये लोन लेने का झांसा दिया। रुपये की जरूरत नहीं रहने के कारण तहिरूण ने एक लाख रुपये ग्रुप लोन उठाकर अर्शी को दे दिया।

जबकि अर्शी ने ग्रुप लोन का 1920 रुपये प्रतिमाह किस्त तीन महीने तक जमा करने के बाद रुपये जमा करना बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित महिला जब दिव्यांग पति के साथ अर्शी के घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर दुर्व्यवहार और मारपीट कर भगा दिया। इतना ही नहीं अर्शी ने रुपये वापस करने से भी इंकार कर दिया। नतीजतन महिला इंसाफ की गुहार लगाने थाने पहुंच गई।पुलिस मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई