जमीन रजिस्ट्री के नाम पर महिला से 22 लाख रुपये की ठगी ,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर महिला से 22 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पहाड़ कट्टा थाना क्षेत्र के दामलबाड़ी निवासी पीड़िता महजबी बेगम पति नौशाद अंसारी के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है।


पीड़िता ने बताया कि उसने आमबाड़ी गांव स्थित पांच कट्ठा जमीन का सौदा स्थानीय पैगामुल मुसरर्त से 23 लाख रुपये में किया था। जबकि आरोपी पैगामूल ने उसे जमीन बिक्री करने में साझेदार बनने का झांसा देकर 11 लाख रुपये ऐंठ लिया था। फिर आरोपियों ने महिला को सारी जमीन देने के एवज मे वर्ष 2023 में पुनः 11 लाख रुपये ऐंठ लिया।

लेकिन इसके बाद आरोपी जमीन रजिस्ट्री करने में आनाकानी करने लगा। रुपयों की मांग करने पर आरोपी उन्हें हत्या करने की धमकी देने लगा। जिससे घबराकर पीड़िता न्याय के लिए पुलिस के समक्ष जा पहुंची।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई