मनसाही/कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के इमली टोला सहजा में एक अपराधी के द्वारा किसी घटना को अंजाम देने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। मनसाही थाना के अपर थानाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी विगत रात्रि कार्रवाई हेतु इमली टोला सहजा पहुंचे जहां अपराधी अब्दुल खालिक (40) पिता रहमान अली मनसाही पुलिस को देखकर भागने लगे।
मनसाही पुलिस तत्परता दिखाते हुए भाग रहे अब्दुल मालिक को इमली टोला सहजा में ही पकड़ लिया तथा तलाशी के दौरान अब्दुल मालिक के पास से दो देसी कट्टा,एक मैगजीन,तीन जिंदा कारतूस प्राप्त हुए। उन्हें मनसाही थाना लाया गया कागजी कार्रवाई कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में स्वास्थ्य जांच करा कर कटिहार जेल भेज दिया।




























