शिकारपुर मुखिया हाजिक हसन अंसारी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र का लगा आरोप

SHARE:

चल रही है मामले की जांच

मामला प्रखंड के शिकारपुर पंचायत का

बारसोई /कटिहार – प्रखंड के शिकारपुर पंचायत के मुखिया हाजिक हसन अंसारी के जाति प्रमाण पत्र को गलत ठहराते हुए उनके फर्जी जाति प्रमाण पत्र को रद्द करने और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए चुनाव आयोग के समक्ष बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र के दो लोगों ने याचिका दायर की जिसके आलोक में चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने अंचल प्रशासन और हल्का कर्मचारी के द्वारा जांच कराई तो जांच में हाजिक हसन अंसारी कुछ भी साबित नहीं कर पाए सिर्फ मौखिक रूप से उन्होंने बता दिया कि हमारे बाप दादा के नाम से जमीन का खतियान नहीं है।

बता दें कि श्री अंसारी अत्यंत पिछड़े जाति का जाति प्रमाण पत्र बनाकर प्रखंड प्रमुख ,पंचायत समिति और मुखिया का चुनाव लड़ चुके हैं दो बार समिति की रह चुके हैं और दूसरी बार मुखिया हैं। वहीं अंचल पदाधिकारी के जांच में यह बात सामने आई की हसन अंसारी का कोई खतियान नहीं है। परंतु उनके विपक्षी नीलम कुमारी और नज़रुल इस्लाम ने हाजिक हसन अंसारी के खानदान का जाति प्रमाण पत्र, प्रमाण के तौर पर लगाया है ।

उससे साबित होता है कि हजिक हसन अंसारी अत्यंत पिछड़ी जाति के नहीं हैं। उनके जाति के कॉलम में मुसलमान लिखा हुआ है और उनके दादा के नाम के आगे शेख लगा हुआ है।

इस संबंध में हाजी हसन अंसारी ने कहा कि मैं अत्यंत पिछड़ा जाति का हूं और अंसारी से आता हूं। मेरे पास पर दादा का खतियान है जिसमें जाति के कॉलम में मोमीन है। इसलिए मेरा जाति प्रमाण पत्र सही है।वही प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कहा कि जो बात निचले स्तर पर जांच में सामने आई है उसक बात को जिला में भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई का दिशा निर्देश जिला पदाधिकारी के माध्यम से दिया जाना है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई