सालमारी में शिव मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

SHARE:

सालमारी /कटिहार – सालमारी बाजार में सोमवारी हटिया के निकट शिव मंदिर निर्माण को लेकर पुजारी राजेश कुमार के द्वारा भूमि पूजन विधि विधान पूर्वक कराया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से इस मंदिर का निर्माण किया जायेगा।

स्थानीय श्याम अग्रवाल, विकास कुमार अग्रवाल के द्वारा भूमि पूजन को लेकर संकल्प लिया। हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय के जय घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। वही कार्यक्रम के मौके पर संजय गुप्ता, पंचदेव सिंह,अशोक कुमार अग्रवाल,प्रमोद अग्रवाल,पवन अग्रवाल,नरेंद्र सिहानिया, किशोर सिंह,कन्हैयालाल, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में इस अवसर पर स्थानीय शिव भक्त मौके पर उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई