दियारा में पुलिस का एरिया डोमिनेशन फ्लैग मार्च,असमाजिक तत्वों को सख्त संदेश

SHARE:

बरारी /कटिहार – एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर सेमापुर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने मोहनचांदपुर दियारा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में पैदल मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम गांव के क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाती नजर आई।

पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को देने की अपील की।

वहीं दियारा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता देखकर लोगों में सुरक्षा का एहसास बढ़ा। थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी तथा लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार गश्ती एवं अभियान जारी रहेगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई