फलका थाना कस्टडी मौत मामला:आईजी ने निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच के दिये निर्देश,ओडी पदाधिकारी और चौकीदार भी निलंबित

SHARE:

फलका /कटिहार-जिले के फलका थाना में हाल ही में पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्णिया क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आईजी डॉ. विवेकानंद ने थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में आईजी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

बीते दिनों फलका थाना के हाजत में राकेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।आईजी ने मृतक के परिजनों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में दोषी पाए गए पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।


निरीक्षण के दौरान कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह , अंचल पुलिस निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, इस मामले में अब तक चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई